Voice of news 24
महराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बृजमनगंज घटना स्थल रत्तुपर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुयायना किया और एक एक चीजो का बारीकी से पड़ताल कर मातहतों और मृतक सिपाही के सहकर्मियों से पूछताछ किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।विदित हो कि आज रात बृजमनगंज थाने के एक पच्चीस वर्षीय सिपाही नंदलाल आज बीते आधी रात में अपने गले में रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।इस सिलसिले में पुलिस कप्तान ने बताया कि उक्त सिपाही काफी दिनों से डिप्रेशन में रहता था और उसके कमरे में दो मोबाइल और शराब की बोतलें भी मिली है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।
फोरेंसिक जांच और पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ मामला साफ होगा।इस मौके पर सीओ फरेंदा कोमल मिश्रा और थानाध्यक्ष बृजमनगंज अजीत प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे।























