फ्रांस ने मोरक्को को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

Voice of news 24

15Dec 2022 19:13 Pm

 गत चैंपियन फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कतर के लुसैल स्टेडियम में 18 दिसंबर (रविवार) को उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस विश्व कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है। वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था। वहीं, 2006 में उसे इटली के खिलाफ हार मिली थी

फ्रांस ने मोरक्को को हराकर अफ्रीकी और अरब देशों का सपना तोड़ दिया। मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी। वह अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार (17 दिसंबर) को होने वाले मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। उसके पास जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने का अवसर होगा।

दो या उससे ज्यादा बार लगातार फाइनल में पहुंचने वाली टीमें

इटली: 1934, 1938
ब्राजील: 1958, 1962
नीदरलैंड: 1974, 1978
जर्मनी: 1982, 1986, 1990
अर्जेंटीना: 1986, 1990
ब्राजील: 1994, 1998, 2002
फ्रांस: 2018, 2022