बृजमनगंज थाने पर तैनात सिपाही ने की आत्महत्या,मचा हड़कंप

बृजमनगंज

महराजगंज:बृजमनगंज थाने में तैनात सिपाही ने बुधवार की रात में नगर पंचायत बृजमनगंज में स्थित किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत के कुण्डी से केबिल तार के सहारे लटका मिला। क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुच कर मामले की जानकारी ली।

मऊ जिला के ग्राम अपडिया पोस्ट गोथा दोहरीघाट निवासी 25 वर्षीय नन्दलाल सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह की तैनाती बृजमनगंज थाने परथी । रोजाना डियूटी करने के बाद बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित अपने किराए के माकन में रहे थे। बृजमनगंज थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताय की नन्दलाल सिंह अपने दो साथी विमल पाण्डेय और सतेन्द्र राजभर के साथ एक किराए के मकान में रहे थे। इस समय विमल पाण्डेय पुलिस लाइन में है। नन्दलाल सिंह और सतेन्द्र राजभर साथ में रह रहे थे। सतेन्द्र की बुधवार रात में डियूटी थी। लगभग तीन बजे जब वापस रूम पर आए तब देखा की दरबाजा अन्दर से बंद है। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुच गए। उसके बाद माकन मालिक को बुलाकर दरबाजा खोला गया। तब देख गया की कांस्टेबल नन्दलाल सिंह छत के कुण्डी में केबल तार का फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ है। मृतक के पिता जी कानपुर में गन निर्माण कम्पनी में सर्विस करते है। एक बड़ा भाई है वह भी कही सर्विस करता है। सभी लोग कानपुर रहते है। मृतक की फरवरी 2023 में शादी थी।

 

फरेन्दा क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम हेतु भेज दिया गया है। सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मोबाईल सर्विसलांस से पता किया जा रहा है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कार्यवाही में पुलिस लगी हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.