फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार को फ्रांस और मोरक्को के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

Voice of news 24

14 Dec 2022 16:49 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मंगलवार को फ्रांस और मोरक्को के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा। मोरक्को ने इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक ही गोल खाया है। वह भी मोरक्को के खिलाड़ी ने ही गलती से किया। यह कनाडा के खिलाफ आया था। डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस एक भी नॉकआउट मुकाबले को पेनल्टी शूट आउट तक ले कर नहीं गया। सभी मैच उसने गोल स्कोर कर के जीते। फ्रांस के पास लगातार दूसरे वर्ल्ड कप के फाइनल में जाने का मौका है। वहीं, मोरक्को फाइनल खेलने वाला पहला अफ्रीकी देश बनने के करीब है।

हेड टु हेड
फ्रांस और मोरक्को ने 11 बार एक-दूसरे का सामना किया। फ्रांस का पलड़ा भारी रहा, उसने 7 मुकाबले जीते और मोरक्को ने 1 मैच जीता। बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे। दोनों टीमें ज्यादातर समय छोटे टूर्नामेंट में ही भिड़ीं। अब पहली बार ही दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एक दूसरे के सामने होंगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.