Voice of news 24
13 Dec 2022 16:11 PM
महाराजगंज जिला के धानी ग्राम सभा के निवासी अजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने देश की सर्वोच्च संस्था इसरो में विज्ञानिक पद पर चयन होकर गांव का ही नहीं पूरे जिले का नाम रोशन किया है जानकारी के अनुसार अजेंद्र मणि त्रिपाठी पहले 2018 में इनका चयन डीआरडीओ में हुआ था उन्होंने बताया कि वह 4 से 5 साल से इस इसरो में चयन होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे और आज वह भारत की सर्वोच्च संस्था इसरो में वैज्ञानिक पद चयन होकर अपने सपने को साकार किया अजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने परीक्षा में सातवां रैंक हासिल किया है परिवार में खुशी का माहौल है इस अवसर पर पिता वीरेंद्र त्रिपाठी, चाचा चंद्रप्रकाश मणि ,नागेंद्रे मणि , अनीता मणि आदि लोग मौजूद रहे।























