हिमाचल में रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

Voice of news 24

11Dec 2022 14:54 PM

हिमाचल में रविवार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।

रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने सुक्खू के साथ-साथ डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। इससे पहले सुबह-सुबह सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्योता देने पहुंचे। सुक्खू ने कहा- पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.