Voice of news 24
11Dec 2022 09:55AM
फ्रांस ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। अब उनका सामना सेमीफाइनल में मोरक्को से होगा। मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से हराया था। वहीं, अर्जेंटीना की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिड़ेगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शनिवार देर रात हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। जीत के साथ ही फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला मोरक्को से होगा। फ्रांस के लिए ऑरेलियन टचौमेनी ने 17वें और ओलिवर जीरूड ने 78वें मिनट में गोल दागा। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र गोल हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए किया।


















