Voice of news 24
11Dec 2022 09:43 AM
मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकी देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप में अभियान समाप्त हो गया।
गोल नहीं कर सका पुर्तगाल
पूरे मैच में पुर्तगाल एक भी गोल नहीं कर सका। टीम ने राउंड ऑफ 16 में स्विट्जरलैंड को 6-1 के बड़े मार्जिन से हराया था। ऐसा लग रहा था कि पुर्तगाल आसानी से क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हरा देगा। लेकिन, मोरक्को ने फर्स्ट हाफ में लीड बनाने के बाद अपनी डिफेंस को स्ट्रॉन्ग किया। जिसके चलते पुर्तगाल पूरे मैच में गोल नहीं कर सका


















