सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम

Voice of news 24

10 Dec 2022 19:26 PM

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम का एलान किया गया।

सुखविंदर सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सभी नेता राजभवन रवाना हो गए हैं। रविवार सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां फूली नहीं समा रही हैं।

नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गांव सेरा में जश्न का माहौल है। रविवार सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.