मारपीट में पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने से चारपाई पर पीड़ित को लेकर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धानी फरेन्दा मार्ग को जाम

Voice of news 24

10 Dec 2022 17:15 PM

धानी ( बृजमनगंज )

महाराजगंज के बृजमनगंज थाना अन्तर्गत ग्राम हथीगढ़वा के टोला रखौना गांव का एक युवक प्रदीप पुत्र जोखन उम्र 25वर्ष एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहा था। कि अचानक रास्ते से ही बैसार के कुछ लोग उस युवक को टांग कर खेत में उठा ले गए और बुरी तरह मारे पीटे जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े की इतने में सभी आरोपी छोड़ कर फरार हो गए। उक्त आरोप लगाते हुए पीड़ित के पिता जोखन ने बताया कि इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष को सूचना दिया लेकिन थानाध्यक्ष ने कार्यवाही करने के बजाय उल्टे हमारे ही पक्ष के लोगो को थाने में बैठा दिया  वही थानाध्यक्ष से न्याय न पाने व थानाध्यक्ष अजीत सिंह द्वारा पीड़ित परिजनो के साथ अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उस घायल युवक को एक चारपाई पर रखकर धानी मुख्य मार्ग को लगभग 1 घंटा 30 मिनट तक जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

जहां राष्ट्रीय राजमार्ग के जाम से लोगो का आवागमन बाधित था लोगो के अन्दर आक्रोश था पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध होकर नारेबाजी कर रहे थे

बृजमनगंज थानाध्यक्ष अजित प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच चल रही है।
वही फरेन्दा उपजिलाधिकारी व सीओ ने सयुक्त रूप से बताया कि इस घटना में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है मेडिकल के आधार पर धारा की बढ़ोतरी की

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.