कोल्हुई क्षेत्र में मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Voice of news 24

1Dec 2022 23:00PM

कोल्हुई

महराजगंज:खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक पहचान बना चुके
कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल खरहरवा में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 दिसंबर 2022 को किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कोल्हुई थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह रहे। मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता को प्रारंभ किया।


मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे अच्छे विद्यालय का निर्माण कर विद्यालय प्रबंधन ने एक नेक कार्य किया हैl निश्चित रूप से यह विद्यालय भविष्य में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र होगा।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति में नैतिकता का विकास गुरुओं द्वारा ही संभव है। उन्होंने अपने जीवन के कई उदाहरणों द्वारा गुरु के महत्व का गुणगान किया । तत्पश्चात प्रत्येक हाउस के बच्चों ने मनमोहक मार्च- पास्ट, पिरामिड शो तथा म्यूजिकल पीटी प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं शुरू हुई जिसमें वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, खो- खो ,कैरम, शतरंज, क्रिकेट, दौड़ प्रमुख रहे। बताया गया कि लगभग 500 से अधिक बच्चे इस साल इंटर हाउस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपप्रधानाध्यापक अमित कुमार अग्रवाल, श्रुति दुबे ,सफूरा, मनोज, सत्य प्रकाश, समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.