Voice of news 24
28Nov2022 21:38PM
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में घाना ने साउथ कोरिया को 3-2 से हरा दिया। अर रयान के एजुकेशन सिटी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप H के मैच में घाना के मोहम्मद कुडुस ने 2 और मोहम्मद सालिसु ने 1 गोल दागा। साउथ कोरिया के लिए दोनों गोल चो ग्यू-सुंग ने 3 मिनट के अंदर किए। लेकिन, उनके गोल टीम की जीत के लिए काफी नहीं थे।
इस जीत के साथ घाना की टीम ग्रुप-H में 3 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। घाना को पहले मैच में हराने वाला पुर्तगाल पहले स्थान पर है। उरुग्वे और साउथ कोरिया की टीम एक-एक पॉइंट के साथ इस ग्रुप में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।























