ऋतुराज ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को इतिहास रच दिया।

Voice of news 24

28Nov2022 21:33PM

युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को इतिहास रच दिया। गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए। वे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में किया। शिवा सिंह के इस ओवर में एक गेंद नो बॉल थी। इस तरह यह ओवर सात गेंदों का हुआ और गायकवाड ने सभी सात गेंदों पर छक्के जमा दिए। इस ओवर में कुल 43 रन बने। गायकवाड ने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा