महराजगंज का गोल्डेन स्टैच्यू बॉय आगरा में बना आकर्षण का केंद्र,सेल्फी लेने की मची रहती है होड़,कम उम्र में कंधों पर आई जिम्मेदारियों ने कैसे किया मजबूर,जानिए पूरी कहानी

Voice of news 24

28Nov2022 21:16 PM

महराजगंज: जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी इस्माइल नामक लड़का इन दिनों आगरा में गोल्डन स्टैच्यू बॉय के नाम से मशहूर हो गया है।आगरा घूमने आए पर्यटकों के कदम खुद-ब-खुद रुक जाते हैं जब स्टैच्यू बॉय पर उनकी नजर पड़ती है।गोल्डन स्टैच्यू बॉय के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच जाती है।महराजगंज जिले के निवासी इस्माइल इस समय आगरा के सेवला में रहते हैं।

बिना हिले-डुले घंटो खड़े रहते हैं इस्माइल
महज 17 साल की उम्र में तीन घंटों तक बिना हिले डुले एक ही पोजीशन में खड़े रह कर स्टैच्यू आर्ट को परफॉर्म करते हैं महराजगंज जिले के निवासी इस्माइल।

आर्थिक स्थिति खराब

इस्माइल के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है।घर में पिता इब्राहिम खां, मां शायमा खां के अलावा पांच भाई बहने हैं। घर में सबसे बड़े होने के कारण जिम्मेदारियों का बोझ भी उसके कंधों पर ज्यादा है।उनके पिता इब्राहिम भी उसी स्कूल में गाड़ी चलाते हैं।जिस स्कूल में इस्माइल खां पढ़ते हैं।जिन्हें महज 6000 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलती है।इस्माइल 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर बाहर निकल गए।

विडियो देख सीखी कला, मुसीबतों से हुआ सामना
इस्माइल ने बताया कि यूट्यूब पर कई कलाकारों को स्टैच्यूआर्ट पर फॉर्म करते हुए देखा था।जिससे प्रेरित होकर उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इसका हुनर सीख लिया इस्माइल खान बताते हैं कि जो ड्रेस वह पहने हुए हैं वह वह कोट उसके मामू की शादी का है।उसके पास कॉस्टयूम खरीदने के लिये भी पैसे नही थे।अपने मामू से वह पुराना कोर्ट मांग कर आया और उसे खुद कॉस्टयूम में तब्दील कर दिया।

लोगों में आश्चर्य का केंद बना है गोल्डन स्टैच्यू बॉय
लोगों के लिए है आश्चर्य का विषय बना हुआ है।आगरा के गोल्डन बॉय इस्माइल खान बताते हैं कि लोगों के पहली बार में अजीबोगरीब रिएक्शन मिलते हैं। पहली नजर में लोगों को लगता है कि यह कोई इंसान नहीं बल्कि पुतला है।लोग उनके साथ में खूब सेल्फी लेते हैं।आगरा के अलग-अलग जगहों पर आर्ट परफॉर्म करते हैं। फिलहाल वह ताजमहल, लाल किला पर ही परफॉर्म करते हैं।इस्माइल कहना है इस कलाकारी से कुछ पैसे उन्हे मिल जाते हैं।