प्राइवेट बस में महिलाओं को भी खड़े होकर करना पड़ा सफर,दूध पीने के लिए बिलखता रहा मासूम

Voice of news 24

24Nov2022 22:27PM

महराजगंज

महराजगंज: महराजगंज जिले में सोनौली से गोरखपुर चलने वाली प्राइवेट बस में महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।बस में सफर करने के लिए पति पत्नी और उनके साथ एक मासूम बच्चा सफर करने के लिए बस में चढ़े।लेकिन बस में भीड़ इतनी थी की बैठने की जगह नही मिली।कुछ देर बाद एक सीट मिली तो पत्नी ने अपने पति को सीट पर बैठा दिया और मासूम बच्चे को पति के गोद में दे दिया।थोड़ी देर सफर करने के बाद बस में और लोग चढ़े भीड़ होने के बाद बस का परिचालक सवारियों को पीछे करने लगा।उसी में मां भी पीछे चली गई।फिर थोड़ी देर बाद बच्चा भूख से रोने लगा।किसी तरह बच्चा मां की गोद में पहुंचा।और मां से दूध पीने की जिद करने लगा और रोने लगा।बस में भारी भीड़ और खड़ी होकर सफर कर रही मां बच्चे को दूध पिलाने का दिलासा देती रही।फरेंदा पहुंचने के बाद मां को सीट मिल गई उसके बाद बच्चे को दूध पिलाया

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.