महराजगंज जिला अस्पताल की संवेदनहीनता और भयंकर लापरवाही सामने आई शौचालय से नवजात का शव लेकर भाग रहा कुत्ता, शोर मचाने पर छोड़ के भागा,

Voice of news 24

23Nov2022 18:24Pm

महराजगंज

महराजगंज  जिला महिला अस्पताल में सोमवार को चार नार्मल डिलेवरी हुई। इसमें दो नवजात मृत पैदा हुए थे। पहला मृत नवजात दोपहर 2.50 बजे तथा दूसरा रात नौ बजे पैदा हुआ था। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि यह दोनों शव स्वजन अपने साथ लेकर घर चले गए थे। लेकिन यह मृत नवजात कहां से आया, जांच का विषय है। अस्पताल में यह घटना जैसे ही उजागर हुई तो हड़कंप मच गया। एक कुत्ता शौचालय के डस्टबिन में फेंके गए नवजात का शव मुंह में दबाकर बाहर निकल रहा था। इसी बीच लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए कुत्ते को घेर लिया। कुत्ता अपनी जान बचाते हुए शव का छोड़कर भाग गया।

घटना के बाद वार्ड में भर्ती रोगी और तीमारदारों की भीड़ लग गई। देर रात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी में तैनात होमगार्ड, स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। शौचालय की जांच की गई तो जिसमें नवजात के शव को लपेटकर फेंका गया रद्दी कपड़ा और गलब्स बरामद किया गया।

जिला महिला अस्पताल के शौचालय के डस्टबिन में किसी अज्ञात परिजन ने मृत नवजात का शव फेक दिया है। इस मामले में अज्ञात स्वजन के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके अलावा सफाई कर्मी शीला, जाहिदा व ज्ञानती को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सीएमएस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तहरीर भी दी है। नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.