तीसरा टी-20 नहीं खेलेंगे विलियमसन टीम की कमान टिम साऊदी संभालेंगे

Voice of news 24

21Nov2022 13:21PM

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्हें पहले से तय एक मेडिकल अपॉइंमेंट में हिस्सा लेना है। उनकी गैरमौजूदगी में नेपियर में होने वाले इसे मुकाबले में अनुभवी गेंदबाज टिम साऊदी टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि बतौर खिलाड़ी मार्क चैपमैन टीम का हिस्सा होंगे।

कीवी कोच गैरी स्टड ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्टड ने कहा- ‘केन काफी समय से इस मेडिकल अपॉइमेंट को बुक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह हमारे शेड्यूल के हिसाब से तय नहीं हो पाया। हमारे लिए खिलाड़ियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। हम ऑकलैंड में उन्हें खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं।’ वे ऑकलैंड में शुक्रवार को होने वाले पहले वनडे मैच की बात कर रहे थे। टीम काे टी-20 के बाद 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.