मुख्यमंत्री से खजनी विकास संबंधी मुद्दे को लेकर मिले क्षेत्रवासी क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए मा. मुख्यमंत्री ने अति शीघ्र समाधान हेतु दिया आश्वासन

Voice of news 24

20Nov2022 22:19Pm

खजनी- क्षेत्र की समस्याओं के निदान हेतु खजनी कस्बे के वासियों द्वारा मुख्यमंत्री से मिल बताई अपनी व्यथा विगत 50 वर्षों से विकास बंचित खजनी कस्बा आज भी अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है जिसके विकास को लेकर खजनी कस्बे के प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर उनके समक्ष कस्बे का दर्द बताया । खजनी कस्बे में स्थित विद्युत तार विगत 50 वर्ष पुराने है जो पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं जिसकी वजह से आए दिन तार टूट कर गिरने व मामूली-सी हवा,बुदा बांदी से घंटों विद्युत व्यवस्था ध्वस्त विहीन हो जाती है।
नाली बिहीन खजनी चौराहा खजनी कस्बा व्यापकता के बाद भी इस कस्बे का दुर्भाग्य यह है कि यहा की सड़कों के अगल बगल नाली नादारत है जिसकी वजह से जरा सी वर्षा होने पर सड़क के दोनों तरफ जल जमाव हो जाता हैं।
खजनी ‌को नगर पंचायत का दर्जा

खजनी कस्बे को नगर पंचायत दर्जा दिलाने के संदर्भ में जिससे यहां का विकास हो सके।
अन्य और भी मांगो को लेकर व्यापार मंडल खजनी विकास मंच प्रतिनिधिमंडल विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मा.मुख्यमंत्री आवास पय खजनी कस्बे की समस्याओं से अवगत कराया गया जिसके संदर्भ में मा. मुख्यमंत्री महोदय जी के द्वारा अविलम्ब समाधान हेतु आश्वासन दिया गया।
उस दौरान व्यापार मंडल खजनी विकास मंच प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित विमलेश कुमार त्रिपाठी , शिव कुमार शाह मनोनीत सभासद, गौरीशंकर प्रसाद वर्मा, गब्बू प्रसाद मद्धेशिया ,पूर्व प्रधान,प्रदीप त्रिपाठी ,चेयरमैन केपी मेमोरियल इंटर कॉलेज रुद्रपुर खजनी, रूद्र प्रताप सिंह ग्राम प्रधान ,जिला अध्यक्ष प्रधान संघ गोरखपुर, एवं मंगलम भरतिया उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.