भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया सूर्या ने टी-20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई

Voice of news 24

20Nov2022 21:57PM

न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 65 रन से हरा दिया है। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था। उनके अलावा सबसे ज्यादा 36 रन ईशान किशन ने बनाए।

जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। सबसे ज्यादा 4 विकेट दीपक हुड्डा ने लिए। वहीं, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने 52 बॉल पर 61 रन बनाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.