Voice of news 24

9Nov2022 16:25PM
कोल्हुई
महराजगंज:कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में गूंगी लड़कीं के घर मे घुसकर छेड़खानी व मारपीट का मामला सामने आया है।मामले में पीड़िता की माँ ने थाने पहुच कर न्याय की गुहार लगाई।मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ 323,342,452 ,354 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।और आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।













