नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार, टी20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर दक्षिण अफ्रीका

Voice of news 24

 

6Nov2022 19:32PM

 

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। नीदरलैंड की जीत से ग्रुप-2 के समीकरण बदल गए। भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है!एडिलेड में नीदरलैंड ने पहले 158 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों को 145 रन पर रोक दिया।

टी20 वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रविवार (छह नवंबर) को अपेक्षाकृत कमजोर मानी जानी वाली टीम नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। उसने 13 रनों से जीत हासिल की। इस हार के बाद अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई। सुपर-12 के शुरुआती मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम अब सेमीफाइनल में दिखाई नहीं देगी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]