काली मंदिर के पुजारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Voice of news 24

 

3Nov2022 18:30PM

पनियरा थाना

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हंसखोरी के महुअवा टोला के पास स्थित काली माता मंदिर के पुजारी पलटू का शव मंदिर के पास बने झोपड़ी के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सुबह कुछ लोग काली मंदिर गए तो देखा कि पुजारी का शव झोपड़ी के बाहर पड़ा हुआ है जिसकी सूचना पनियरा पुलिस को दी गई मंदिर के पुजारी के शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर सदर अजय सिंह अधीक्षक आतिश कुमार सिंह सीओ सदर अजय सिंह चौहान वह थानाध्यक्ष पनियरा स्वतंत्र कुमार सिंह पहुंच गए मौके की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि उक्त गांव के पिपरहिया टोला निवासी 75 वर्षीय पलटू पुत्र बुझारत इसी गांव के महुअवा डोली पर स्थित स्थित काली मां की मंदिर पर बने झोपड़ी में 2 साल से रह रहे थे पुजारी की एक बेटी है जिसका शादी कर अपनी सारी संपत्ति उसे दे दिया था पुजारी के दामाद विष्णु ने बताया कि अभी 3 दिन पहले ही मुलाकात करने आए थे तो ठीक-ठाक थे कभी कोई दिक्कत होती थी तो हम लोगों को बताते थे

घटना की खबर सुनकर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.