नकली आभूषण बेचने वाले दिल्ली के दो जालसाज पुलिस हिरासत में

voice of news 24

 

3Nov2022 15:28PM

नौतनवा

महराजगंज:नौतनवा कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान पर नकली आभूषण बेचने वाले दिल्ली के दो जालसाजों को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर फर्जीवाड़ा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कस्बे के नानक नगर मोहल्ले में स्थित राज ज्वेलर्स नामक एक दुकान पर दोनों जालसाज आभूषण बेचने पहुंचे थे। एक जोड़ी सोने का झाला, तीन जोड़ी चांदी की पायल थी। दुकानदार ने जब आभूषणों की जांच की तो सोने की जगह पीतल और चांदी की जगह पर गिलट धातु पाया गया। दुकानदार ने तत्काल दोनों को दुकान में ही बैठा लिया। नकली आभूषण बेचने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम किशन लाल व संजय कुमार निवासी दिल्ली बताया। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के पास से दस हजार नगद के अलावा ज्वेलरी भी कब्जे में ले ली।पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.