महराजगंज जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी,वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

voice of news 24

 

3Nov2022 14:32PM

धानी

महराजगंज:धानी फरेन्दा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया वाहन के टक्कर से दो बाइक सवार के भिड़त मे दो लोग घायल हो गये। मनीष निवासी गोरखपुर उम्र 30 वर्ष धानी ब्लाक के ग्राम सभा बेलसड़ मे अपने रिश्तेदार के घर आया था आज बाइक से गोरखपुर जाते समय धानी चौराहे पर फरेन्दा की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन के टक्कर से उसकी बाइक उदयराज निवासी अमहवा उम्र 28 वर्ष मे जा टकरायी जिससे दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये दोनो घायलों को ग्रामीणो की मदत से निजि साधन द्वारा धानी सी एच सी पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।