voice of news24

26Oct2022 23:12PM
टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को मेलबर्न में सुपर-12 के 2 मुकाबले खेले जाने थे। पहला मुकाबला आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच, वहीं दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना तय था। बारिश ने दोनों ही मैच में खलल डाल दिया। पहले मुकाबले का फैसला तो डकवर्थ लुईस नियम से हो गया लेकिन दूसरे मैच की शुरुआत ही नहीं हो सकी। बारिश रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में अफगानिस्तान – न्यूजीलैंड मैच को रद्द कर दिया गया। इससे पहले दोनों टीमें UAE में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में मिली थीं। पिछली बार न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था।
फिर कैसे होगा फैसला?
मैच रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया है। जिसके बाद ग्रुप-1 के पॉइंट टेबल में 1 पॉइंट के साथ अफगानिस्तान 6वें नंबर पर और 3 पॉइंट्स के साथ न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है।


























