भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज नागपुर मे बुमराह हो गए हैं पूरी तरह फिट!

 

23 Sep 2022 13:57 AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट के सबसे बड़े क्लीशे लहजे में कहें तो यह टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो का मैच है

अगर आज भारतीय टीम हारी तो सीरीज से हाथ धोना पड़ेगा। जीत मिली तो जश्न का मौका बनेगा। ऐसा जश्न जो हमने पांच साल से नहीं मनाया है। ऑस्ट्रेलिया को भारतीय जमीन पर किसी टी-20 इंटरनेशनल में हराने का कारनामा हमारी टीम ने आखिरी बार 2017 में किया था। तब से ऑस्ट्रेलिया हमें हमारी ही जमीन पर लगातार चार बार हरा चुका है।

बुमराह हो गए हैं पूरी तरह फिट

मैच से एक दिन पहले के मीडिया इटरैक्शन में भारत के सूर्यकुमार यादव ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। बुमराह पूरी तरह फिट हैं। इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत के बेस्ट फास्ट बॉलर बुमराह इस मैच में खेल सकते हैं

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.