बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में वांछित अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात थाना सिकंदराबाद पुलिस की सिरोधन रोड पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में वांछित अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात थाना सिकंदराबाद पुलिस की सिरोधन रोड पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास करने पर वह भागने लगा और पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी (पुत्र नवाब), निवासी ग्राम सिरोधन, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी के 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शातिर चोर है और उसके खिलाफ थाना सिकंदराबाद में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने 10 नवंबर को ग्राम सिरोधन के प्राचीन मंदिर में रखे दानपात्र तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना सिकंदराबाद में बीएनएस की धारा 305(डी) के तहत मुकदमे (मु0अ0सं0 1086/26 व 1099/26) पंजीकृत हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी खंगाल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















