मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्यारीपुर में शुक्रवार दोपहर पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्यारीपुर में शुक्रवार दोपहर पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व स्थानीय लोग तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
कन्यारीपुर गांव में शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा, मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के कन्यारीपुर गांव में शुक्रवार दोपहर युवक किसी कार्यवश पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के गिरने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।
जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर, परिजन उपचार के लिए हुए रवाना
घायल युवक को पहले मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी रही, जिसके चलते चिकित्सकों ने उसे उच्च केंद्र वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन घायल युवक को लेकर वाराणसी रवाना हो गए।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















