महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर के महाकाल चौराहे पर शुक्रवार को श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भगवती जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर के महाकाल चौराहे पर शुक्रवार को श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भगवती जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भक्ति गीतों का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
भगवती जागरण में प्रसिद्ध भजन गायकों मनोज पांडेय, रुसमिला जी, बृजेश शर्मा, अभिषेक पांडेय एवं अंजलि जी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर रहे।
वहीं, जागरण के दौरान आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन **श्री खाटू श्याम परिवार, निचलौल** के तत्वावधान में किया गया।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















