सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिल्हिया पुलिस ने अपहरण से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिल्हिया पुलिस ने अपहरण से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार (20 नवंबर) को आरोपी को गौहनिया बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
गौहनिया बाजार तिराहे से दबोचा गया वांछित आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिल्हिया पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी तहत पुलिस टीम ने थाना चिल्हिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 122/26, धारा 87 व 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी निजामुद्दीन अन्सारी पुत्र मोहम्मद रफीक अन्सारी निवासी ग्राम चिल्हिया, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर को गौहनिया बाजार तिराहे से गिरफ्तार किया।
विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय रवाना, टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद और आरक्षी चन्द्रजीत यादव शामिल रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















