कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम से लौट रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 2 यात्रियों की मौत, 15 घायल

कानपुर

कानपुर देहात जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में बस सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त बस में 29 यात्रियों के साथ 3 बच्चे भी सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस खाटू श्याम से वापस आ रही थी। गुरुवार सुबह कानपुर देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर सो रहे व बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.