जिरौली/दानपुर

बुलंदशहर जनपद में गंगा स्नान पर्व के पावन अवसर पर अलीगढ़-अनूपशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को आस्था और व्यापार का अनोखा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में गंगा स्नान पर्व के पावन अवसर पर अलीगढ़-अनूपशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को आस्था और व्यापार का अनोखा संगम देखने को मिला। दानपुर विकासखंड की न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर गंगा स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रही। इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्थानीय किसानों ने हाईवे किनारे जगह-जगह गेंदे के ताजे फूलों की दुकानें सजाईं, जहां दिनभर खरीदारों का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने रोके वाहन, जमकर खरीदे गेंदे के फूल
गंगा स्नान, पूजन-अर्चन और आगामी धार्मिक अनुष्ठानों के चलते हाईवे से गुजर रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरीदारी करते नजर आए। कार, बाइक और अन्य वाहनों से लौट रहे श्रद्धालु सड़क किनारे अपनी गाड़ियां रोककर पूजा और सजावट के लिए गेंदे के ताजे फूलों की खरीदारी कर रहे थे। दीपोत्सव और धार्मिक आयोजनों के दौर में फूलों की मांग में आए उछाल से किसानों को अपनी उपज बेचने का सीधा और बेहतर बाजार उपलब्ध हुआ।
हाईवे के दोनों किनारों पर न्याय पंचायत जिरौली, अमरपुर, नहरी और भीमगढ़ी गांव के किसानों ने गेंदे के फूलों के स्टॉल लगाए। खेत से सीधे ताजे फूल मिलने के कारण ग्राहकों को भी उचित दाम पर अच्छी गुणवत्ता के फूल मिले, वहीं किसानों को बिचौलियों के बिना सीधे नकद आमदनी का जरिया मिला।
किसान रामदास सिंह, पूर्व प्रधान राहुल ठाकुर, जिरौली के वर्तमान ग्राम प्रधान राजपाल सिंह और अरविंद शर्मा सहित अन्य किसानों ने बताया कि अनुकूल मौसम के चलते इस वर्ष गेंदे की फसल की पैदावार काफी संतोषजनक रही है। इसके साथ ही बाजार में मांग अधिक होने से भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हाईवे किनारे सीधी बिक्री होने से मंडी ले जाने का ढुलाई खर्च बच रहा है और मुनाफा भी अच्छा हो रहा है। दिनभर ग्राहकों की निरंतर आमद और अच्छी बिक्री से फूल उत्पादक किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही है।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026


















