बागपत: रमाला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया बुग्गी चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार; ट्रैक्टर व अवैध तमंचा बरामद

बागपत

बागपत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना रमाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना रमाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बुग्गी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई बुग्गी, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का महिन्द्रा ट्रैक्टर तथा एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

किरठल निवासी की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

जानकारी के अनुसार, बीते 4 नवंबर 2026 को थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम किरठल निवासी प्रवीण कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा अपनी हिच बुग्गी चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर रमाला पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मु०अ०सं० 246/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और घटना के अनावरण के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की।

असारा निवासी मुस्तफा गिरफ्तार, माल बरामद

गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी करते हुए 5 नवंबर को ग्राम असारा निवासी 26 वर्षीय मुस्तफा पुत्र नजबदीन उर्फ नजबा (थाना रमाला, जनपद बागपत) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हिच बुग्गी बरामद की। साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया बिना नंबर प्लेट का एक महिन्द्रा 575 ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया। इसके अलावा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी

थाना रमाला पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग का विस्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.