बुलंदशहर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सिपाही देवेश चौधरी की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव CCTV फुटेज आया सामने

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीएवी फ्लाईओवर के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डीएवी फ्लाईओवर के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में खुर्जा देहात थाने में तैनात पुलिस सिपाही देवेश चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी।

न्यायालय ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सिपाही देवेश चौधरी बुधवार को बाइक से बुलंदशहर जिला न्यायालय में सरकारी कार्य के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएवी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, मथुरा के रहने वाले थे सिपाही

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सिपाही देवेश चौधरी मूल रूप से जनपद मथुरा के निवासी थे और वर्तमान में खुर्जा देहात थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम साक्ष्य, पुलिस कार्रवाई में जुटी

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा कैद हो गया। वीडियो में ट्रक की रफ्तार और टक्कर के बाद सिपाही के सड़क पर गिरने का भयानक दृश्य दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कर्तव्यनिष्ठ सिपाही की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.