अहमदगढ़ में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप: पंचायत सचिव पर लगा राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप, डीएम से की शिकायत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़/शिकारपुर ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में विकास कार्यों की उपेक्षा और लापरवाही को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी बुलंदशहर से लिखित शिकायत की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़/शिकारपुर ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में विकास कार्यों की उपेक्षा और लापरवाही को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी बुलंदशहर से लिखित शिकायत की है। उन्होंने पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते गांव के बेहद जरूरी रास्तों का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है और बार-बार शिकायत करने पर गलत रिपोर्ट लगाकर मामलों को निस्तारित दर्शा दिया जाता है।

जलभराव से मकान क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों का निकलना दुश्वार

जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में डीके शर्मा ने बताया कि गांव के कई मुख्य रास्तों पर लंबे समय से भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलनिकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जो कई बार लोगों के घरों के भीतर तक घुस जाता है। लगातार पानी भरने के कारण कई ग्रामीणों के मकानों की नींव कमजोर हो गई है और वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन प्रमुख रास्तों पर सीसी निर्माण और नाली की मांग शिकायती पत्र के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि

टावर मोहल्ले में सरदार सिंह बघेल के घर से तेज सिंह बघेल के मकान तक,

मनवीर सिंह मास्टर जी के घर से शाहजी के ट्यूबवेल तक,

बिजलीघर के सामने हाईवे से पानी की टंकी तक, और

मोहल्ला मोथरपुरा में छूटे हुए अधूरे रास्तों पर तुरंत नाली व सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाए।

डीके शर्मा ने डीएम से मांग की है कि पंचायत सचिव की लापरवाही और फर्जी रिपोर्टिंग की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गांव में अटके विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.