मऊ: कोपागंज थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक, दीपावली का पर्व शांति और सौहार्द से मनाने की अपील

मऊ

मऊ आगामी दीपावली और लक्ष्मी पूजा के पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोपागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ आगामी दीपावली और लक्ष्मी पूजा के पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोपागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत

बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करे। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही पटाखा बिक्री, सुरक्षा मानकों, और भीड़भाड़ वाले बाजारों में यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि त्योहारी सीजन में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित बनी रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.