बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के लंबे समय से जन-जन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाले और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले अहमदगढ़ निवासी डीके शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के लंबे समय से जन-जन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाले और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले अहमदगढ़ निवासी डीके शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया है।
इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित जादौन द्वारा प्रदेश कार्यालय की अनुमति के बाद की गई।

सक्रियता और जनसेवा का मिला इनाम
बताया गया कि डीके शर्मा पिछले कई वर्षों से लगातार किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को बुलंद करते आए हैं। उनकी इसी जनसेवा, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में भारी हर्ष का माहौल है। लोगों ने डीके शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। वहीं, नवनियुक्त जिला मंत्री डीके शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा सदैव किसानों के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
https://t.co/GqhDaUzRN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026












