बलरामपुर: एक व्यक्ति के नाम से जारी हुए दो अलग-अलग पासपोर्ट, उतरौला कोतवाली में मुकदमा दर्ज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए जाने का खुलासा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए जाने का खुलासा हुआ है। दोनों पासपोर्ट में आरोपी का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भी अलग-अलग दर्ज पाई गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिले आधिकारिक पत्र के आधार पर उतरौला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से बलरामपुर प्रशासन को एक संदिग्ध मामले की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि पालापुर गांव निवासी सिराज शाह ने कथित तौर पर धोखाधड़ी कर दो अलग-अलग पासपोर्ट जारी करवा रखे हैं। दोनों पासपोर्ट दस्तावेजों में उसने अपनी पहचान, पिता का नाम और जन्मतिथि भिन्न-भिन्न दर्शाई है।

प्रशासनिक स्तर पर इस गंभीर अनियमितता और फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। पासपोर्ट कार्यालय के निर्देश और पत्र के आधार पर उतरौला थाने की पुलिस ने आरोपी सिराज शाह के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दूसरा पासपोर्ट कैसे बनवाया और इसके पीछे किन लोगों की संलिप्तता है, इन तमाम बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.