मऊ में विधिक साक्षरता क्लबों के शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, 26 नवंबर को सभी स्कूलों में होगी संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी

मऊ

मऊ जनपद के विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, संवैधानिक मूल्यों और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, संवैधानिक मूल्यों और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, मऊ में क्लबों के नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को इस योग्य बनाना है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को संविधान और उनके अधिकारों की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से दे सकें। इसके लिए विधिक साक्षरता क्लबों को स्कूल स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम के तहत 26 नवंबर को जिले के सभी विद्यालयों में संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थी संविधान, मूल कर्तव्यों और अधिकारों से जुड़े प्रश्नों के जरिए अपनी जानकारी का प्रदर्शन करेंगे। इस पहल से बच्चों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित होने की उम्मीद है।

प्रशिक्षण के दौरान नोडल शिक्षकों को प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई, ताकि सभी स्कूलों में कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से कराया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.