महराजगंज

महराजगंज जनपद के हरिहरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के हरिहरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के अंतर्गत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 18 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका सफलतापूर्वक उपचार किया गया।
विशेष जांच और मुफ्त दवा वितरण
शिविर के दौरान तैनात चिकित्सा टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 6 लोगों की विशेष स्वास्थ्य जांच भी की गई। डॉक्टरों द्वारा सभी मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के मेलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरतमंद समय पर अपना इलाज करा सकें।
मऊ: घोसी में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की नृशंस हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल; आरोपी पुलिस हिरासत में
https://t.co/ndsdcLMIGi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026













