विधान परिषद चुनाव: जौनपुर कलेक्ट्रेट के न्यायालय 22 और 23 अक्टूबर को रहेंगे बंद कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों के प्रवेश पर भी रहेगी पूर्ण रोक, मतदान केंद्र बनाए गए न्यायालय कक्ष

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसके तहत आगामी 22 और 23 अक्टूबर को जौनपुर कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय पूरी तरह से बंद रहेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इसके तहत आगामी 22 और 23 अक्टूबर को जौनपुर कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय पूरी तरह से बंद रहेंगे।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू मतदान प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है, क्योंकि कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्षों को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इन दो दिनों में कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर वाहनों के प्रवेश पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

संबंधित अधिकारियों ने आम नागरिकों और अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निर्धारित तारीखों के बाद न्यायालयों का कामकाज और आवागमन सामान्य हो जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.