जहांगीराबाद में गूंजा ‘मन चल रे वृंदावन चलिए’: श्री राधारमण लाल जू की तीसरी प्रभात फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

जहांगीराबाद

बुलंदशहर जनपद में पवित्र कार्तिक मास के पावन उपलक्ष्य में शनिवार को जहांगीराबाद नगर पूरी तरह भक्ति, आस्था और संकीर्तन के रंग में सराबोर नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पवित्र कार्तिक मास के पावन उपलक्ष्य में शनिवार को जहांगीराबाद नगर पूरी तरह भक्ति, आस्था और संकीर्तन के रंग में सराबोर नजर आया। श्री राधारमण लाल जू की तीसरी भव्य प्रभात फेरी अपार श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी में उमड़े भारी जनसैलाब और ‘राधे-राधे’ के गगनभेदी संकीर्तन से समूचा नगर भक्तिरस में डूब गया। भजनों की मधुर धुनों पर झूमते श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो जहांगीराबाद की धरा पर साक्षात वृंदावन धाम उतर आया हो।

भटनी वाले मंदिर से विधिवत पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

शनिवार की भोर में ठीक 5:00 बजे मोहल्ला पाठक स्थित ऐतिहासिक भटनी वाले मंदिर से प्रभात फेरी का विधिवत शुभारंभ हुआ। पंडित हरिकिशन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गाजियाबाद से पधारे गौरव बंसल एवं अमित पाठक से विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके उपरांत रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल, शिवम सोनी और सनी राधे सहित अन्य रसिक भक्तों ने “मन चल रे वृंदावन चलिए…” जैसे मधुर भजनों और संकीर्तन की तान छेड़ी, जिससे वातावरण पूरी तरह दिव्य बन गया।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, किले पर मंगला आरती से समापन

प्रभात फेरी भटनी वाले मंदिर से प्रारंभ होकर दरबार बैंड वाली गली, बिजलीघर चौराहा, रामगंज, केनरा बैंक वाली गली, बालाजी मार्केट, टीचर्स कॉलोनी और पुख्ता बाजार होते हुए किले तक पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी और संकीर्तन मंडली का आत्मीय स्वागत किया। संकीर्तन की धुन पर महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते-गाते चले। अंत में किले वाले मंदिर पर भव्य मंगला आरती के साथ प्रभात फेरी का समापन हुआ और प्रसाद वितरित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मुस्तैदी से साथ चलता रहा।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु

इस आध्यात्मिक आयोजन में पूनम बंसल, शकुंतला गोयल, रीना गर्ग, माधुरी वार्ष्णेय, अमन चौहान, प्रियंक गोयल, रवि कौशिक, भारत गोयल, लव शर्मा, वेदांश गोयल, गौरव पाल गर्ग, विवेक शर्मा, अनुज अग्रवाल, अंकुर बंसल, मोनू गर्ग, जय भगवान गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, लकी शर्मा, डॉरिस शर्मा, भूमि, अनिका शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कृष्ण भक्त और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.