बुलंदशहर: रावण दहन के 17 दिन बाद भी नहीं हुई सफाई, दोना-पत्तलों और कचरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत जनपद बुलंदशहर के ब्लॉक दानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमपुर में उजागर हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण स्वच्छता के दावों की जमीनी हकीकत जनपद बुलंदशहर के ब्लॉक दानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमपुर में उजागर हो रही है। यहां 22 अक्टूबर को संपन्न हुए रावण दहन कार्यक्रम के 17 दिन बीत जाने के बावजूद आयोजन स्थल और मुख्य रास्ते पर पसरी गंदगी को साफ नहीं कराया जा सका है। कार्यक्रम के दौरान इस्तेमाल किए गए हजारों जूठे दोने-पत्तल, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट आज भी रास्ते में बिखरे पड़े हैं, जिससे उठती दुर्गंध के बीच छात्राएं स्कूल जाने को विवश हैं।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर लगा गंदगी का अंबार

इस घोर प्रशासनिक लापरवाही का सीधा खामियाजा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चौगानपुर में अध्ययनरत छात्राओं और वहां तैनात शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। कॉलेज जाने का यही मुख्य संपर्क मार्ग होने के कारण छात्राओं को रोजाना इसी सड़ांध और गंदगी के ढेर के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। छात्राओं ने बताया कि हवा चलने पर जूठे दोने-पत्तल उड़कर उनके ऊपर आते हैं और दुर्गंध के कारण रास्ते से निकलना दूभर हो गया है।

प्रधान प्रतिनिधि पर अनदेखी का आरोप, कागजों में सफाई का दावा!

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान पति रामप्रकाश उर्फ टिंकू से कई बार संपर्क कर सफाई कराने की मांग की गई। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा हर बार मौके पर सफाई हो जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है, जबकि धरातल पर 17 दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार नुमाइंदे केवल कागजी दावों तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर कोई सुध लेने वाला नहीं है।

अधिकारियों से तत्काल सफाई कराने की गुहार

ग्रामीणों और छात्राओं ने सवाल उठाया है कि क्या ग्राम पंचायत प्रशासन किसी संक्रामक बीमारी या बड़ी समस्या के फैलने का इंतजार कर रहा है? स्थानीय नागरिकों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्यालय मार्ग से अविलंब कचरा हटवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की पुरजोर मांग की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.