बलिया

बलिया जिला प्रशासन ने विकास कार्यों को गति देने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को भृगु मंदिर कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिला प्रशासन ने विकास कार्यों को गति देने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को भृगु मंदिर कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और तैयार किए गए नक्शे का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण की शुरुआत में डीएम ने भृगु मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा तथा अंदर व बाहर स्थित दुकानों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने जल्द से जल्द काम शुरू कराने पर जोर दिया ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















