जौनपुर

जौनपुर जिले के परियावां लौकरी गांव में 17 अक्टूबर को खेत में जबरन सड़क निर्माण कराने को लेकर उपजा विवाद गंभीर रूप ले चुका है। दोनों पक्षों के बीच पिछले चार साल से जमीनी विवाद चल रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिले के परियावां लौकरी गांव में 17 अक्टूबर को खेत में जबरन सड़क निर्माण कराने को लेकर उपजा विवाद गंभीर रूप ले चुका है। दोनों पक्षों के बीच पिछले चार साल से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते पीड़ित दिनेश मौर्य ने विरोधस्वरूप खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद से उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















