मऊ

मऊ जिले में आगामी मूर्ति विसर्जन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में आगामी मूर्ति विसर्जन पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को दोहरीघाट स्थित रामघाट तथा मोहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी के किनारे स्थित अतरारी विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग), गहरे पानी वाले क्षेत्रों में मजबूत बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही विसर्जन मार्गों को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए।
डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि विसर्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों और संवेदनशील चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रहे।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















