मऊ

मऊ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए आगामी 23 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए आगामी 23 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
प्रचार के दौरान मऊ जिले के प्रत्याशियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने तथा उनकी सेवा शर्तों में सुधार जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर और बैठकों के माध्यम से शिक्षकों से समर्थन की अपील की।
प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव को लेकर शिक्षकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















