मऊ में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

मऊ

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित छतहरा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा टल गया, जब चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित छतहरा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा टल गया, जब चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक रास्ते से गुजर रहा था तभी अचानक गाड़ी से धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत चलती स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई।

जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि चालक की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.