मऊ

जनपद मऊ के विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में किसान दिवस की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों ने कृषि और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज की अध्यक्षता में किसान दिवस की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों ने कृषि और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
कृषक देवेंद्र सिंह ने सघन सहकारी समिति परशुपुर के जर्जर गोदाम और भूमि अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। वहीं जयप्रकाश राय ने सहरोज में क्षतिग्रस्त पानी की टंकी से संभावित हादसे की आशंका जताई। इसके अलावा, अरदौना में गिरे बिजली के पोल को ठीक करने तथा सरवा आदेडीह में बंद पड़े राजकीय नलकूप को पुनः शुरू कराने की मांग की गई। ग्राम पंचायत खुशामदपुर में विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के न होने का मामला भी सामने आया, जिस पर DDO ने BDO को तुरंत आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनपद में यूरिया और डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे किसानों को परेशानी नहीं होगी। DDO सरोज ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उप कृषि निदेशक और कई प्रमुख किसान उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में डोल विसर्जन जुलूस के दौरान भारत पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट की घटना सामने आई है। https://t.co/O6xTzPxQBd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 21, 2026

















