धानी बाजार: कमरे में फंदे से लटका मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

धानी बाजार

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके ही घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल छा गया।

मृतका की पहचान धानी बाजार निवासी दुर्गेश की 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा के रूप में हुई है।

कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्नेहा किसी बात को लेकर घर में नाराज चल रही थी। नाराजगी के चलते वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और स्नेहा बाहर नहीं निकली, तो चिंतित परिजनों ने उसे आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा।

कमरे के भीतर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। स्नेहा छत की कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रही थी।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

परिजनों ने आनन-फानन में फंदा काटकर किशोरी को नीचे उतारा और तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धानी लेकर पहुंचे। वहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया: पुलिस

घटना की सूचना पर बृजमनगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी, जिसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.